Raipur LPG Cylinder Price Today/AI Generated Image
Raipur LPG Cylinder Price Today: तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दे दिया है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में आज फिर 29 रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। नई दरें आज से लागू कर दी गई है। वही, अब घरेलू सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद अब रायपुर में पहले 984 रुपए में मिलने वाला LPG सिलेंडर 1013 रुपए में मिलेगा।
Raipur LPG Cylinder Price Today आपको बता दें कि तीन महीने में दूसरी बार LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है, 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है। अब आलम ये है कि आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। तेल कंपनियों ने इसके लिए बढ़ी वैश्विक ऊर्जा लागत को वजह बताया है। तेल कंपनियों का दावा है कि सिलेंडर पर कंपनी 703 रुपए का नुकसान पर चल रही है। जो एक घाटे का सौदा है।
Raipur LPG Cylinder Price Today गौरतलब है कि हाल ही में 1 जून से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी, जिसमें बड़े शहरों में लगभग 53.50 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम भी बढ़े थे। लेकिन आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 29 रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी है।