झारखंड में ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

झारखंड में ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

झारखंड में ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: December 11, 2020 10:40 am IST

मेदिनीनगर, 11 दिसम्बर (भाषा) झारखंड में पलामू से सत्तर किलोमीटर दूर मेदिनीनगर- औरंगाबाद मार्ग पर हरिहरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार दोनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अपने घर सरसौत लौट रहे थे तभी दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि युवकों की पहचान मंदीप ठाकुर (22) और अजय कुमार (25) के रूप में की गई है और दुर्घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

भाषा सं इन्दु देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में