जयपुर के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल

जयपुर के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल

जयपुर के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल
Modified Date: May 19, 2026 / 12:26 pm IST
Published Date: May 19, 2026 12:26 pm IST

जयपुर, 19 मई (भाषा) जयपुर के दौलतपुरा इलाके में सोमवार देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार, दौलतपुरा पुलिया के नीचे सोमवार देर रात यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार से जा रहे एक डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा उनका एक साथी घायल हो गया।

मृतकों की पहचान जमावारामगढ़ रायसर के महेश गुर्जर और कैलाश योगी के रूप में हुई है। महेश का भाई मुकेश घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, शवों का पोस्टमार्टम आज किया गया। डंपर चालक घटना स्थल से भाग गया जिसकी पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में