बदायूं में दो युवकों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत

बदायूं में दो युवकों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत

बदायूं में दो युवकों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत
Modified Date: August 27, 2026 / 02:44 pm IST
Published Date: August 27, 2026 2:44 pm IST

बदायूं (उप्र), 27 अगस्त (भाषा) बदायूं के बिसौली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बिसौली-आसफपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा मोटरसाइकिल को कुचल देने से उस पर सवार 18 साल के एक युवक की मौत हो गई तथा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब भारतीय सेना में अग्निवीर के तौर पर हाल में चयनित हुए दोनों दोस्त अपनी रोजाना की दौड़ का अभ्यास करके घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान गुलरिया गांव के रहने वाले तरुण यादव के तौर पर हुई है, जबकि उसके घायल दोस्त का नाम अर्पित है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद बरेली के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक हृदयेश कुमार कठेरिया ने बताया कि घटना के बाद फरार हुए ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में