तूफान ‘साउदेल’ जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों पर तबाही मचाने के बाद पश्चिम की ओर बढ़ा, दो घायल

तूफान ‘साउदेल’ जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों पर तबाही मचाने के बाद पश्चिम की ओर बढ़ा, दो घायल

तूफान ‘साउदेल’ जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों पर तबाही मचाने के बाद पश्चिम की ओर बढ़ा, दो घायल
Modified Date: August 26, 2026 / 02:33 pm IST
Published Date: August 26, 2026 2:33 pm IST

तोक्यो, 26 अगस्त (एपी) तूफान ‘साउदेल’ ओकिनावा और जापान के अन्य दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों पर भारी तबाही मचाने के बाद बुधवार को पूर्वी चीन सागर के ऊपर पश्चिम की ओर बढ़ गया।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, चीन के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा ‘साउदेल’ बुधवार ओकिनोराबू द्वीप से करीब 180 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था और 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।

अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी और प्रांतीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ‘साउदेल’ तूफान के कारण दो महिलाएं घायल हो गईं।

ओकिनावा द्वीप के उरुमा शहर में अपने घर के बाहर खड़ी 78 वर्षीय एक महिला तेज हवाओं के कारण गिर गई, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के अनुसार, पास के अमामिओशिमा द्वीप पर 70 वर्ष की एक महिला तूफान के कारण बिजली गुल होने के दौरान सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई।

क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने बताया कि ओकिनावा के नाहा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली करीब 150 उड़ानें रद्द कर दी गईं। तूफान के कारण कागोशिमा प्रांत में 30,000 से अधिक घरों की बिजली भी गुल हो गई।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि पिछले 24 घंटों में अमामी क्षेत्र में नौ इंच से अधिक बारिश हुई। एजेंसी ने क्षेत्र में 3.9 इंच तक और ओकिनावा में बृहस्पतिवार दोपहर तक 4.7 इंच तक बारिश होने का अनुमान जताया है।

एजेंसी ने अमामी क्षेत्र के लिए भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में