Udhampur Encounter News: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को किया ढेर, मंगलवार से जारी है मुठभेड़
Udhampur Encounter News: उधमपुर जिले में पहाड़ी व जंगली क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।
Udhampur Encounter News/ image source: ANI
- उधमपुर जिले में सुरक्षाबल के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।
- इस ऑपरेशन में जवानों को बड़ी सफलता मिली है।
- जवानों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है।
Udhampur Encounter News: उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में पहाड़ी व जंगली क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह ऑपरेशन बुधवार को भी जारी रहा। इस ऑपरेशन में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे। (Udhampur Encounter News) बताया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर मावी अपने साथी के साथ मारा गया है।
जवानों को मिली थी आतंकियों की मौजूदगी की सूचना
Udhampur Encounter News: अब तक सामने आई जानकरी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ ने उधमपुर के बंसंतगढ़ इलाके में संयुक्त मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों को रामनगर और बसंतगढ़ के दुर्गम क्षेत्र चिगला बलोता में आतंकवादियों के मौजूद होने और संदिग्ध हलचल करने की सूचना (Udhampur Encounter News) मंगलवार को मिली थी।
मंगलवार शाम से जारी है मुठभेड़
Udhampur Encounter News: सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल के जवान अलर्ट हो गए और सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस (Udhampur Encounter News) ने संयुक्त रूप से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। मंगलवार को सुरक्षाबला जब आगे बढ़ रहे थे तो शाम करीब चार बजे जगरेडा क्षेत्र के घने जंगल में छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबल ने भी इसका जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई।
पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित
Udhampur Encounter News: मुठभेड़ शुरू होने के बाद पूरे इलाके में है अलर्ट घोषित कर दिया गया और मौके पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को बुलाया गया। देर रात तक दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही। पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। वहीं बुधवार सुबह जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तो (Udhampur Encounter News) आतंकियों को मार गिराया है।
इस बीच, सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि, खुफिया सूचना के आधार पर चलाए जा रहे इस संयुक्त अभियान को ऑपरेशन केया नाम दिया गया है। बता दें कि, आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के मद्देनजर पहले से ही उधमपुर जिला के पहाड़ी व जंगल क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Sai Cabinet Ke Faisle: साय कैबिनेट की अहम बैठक हुई संपन्न, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद लगी मुहर, आप भी जानें सरकार के फैसले
- Rahul Gandhi Bittu Video: राहुल ने कहा ‘गद्दार दोस्त’, तो मोदी सरकार के मंत्री बोले ‘देश का दुश्मन’, फिर… संसद के गेट पर तीखी नोक-झोंक का वीडियो वायरल
- Sukram Naxali Surrender News: लाल आतंक को एक और बड़ा झटका, ACM रैंक के खूंखार नक्सली सुकराम ने किया सरेंडर, छत्तीसगढ़ में कई वारदातों को दे चुका है अंजाम

Facebook


