अहमदाबाद, 12 जून (भाषा) भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने एअर इंडिया विमान हादसे की पहली बरसी पर इस त्रासदी में मारे गए लोगों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी।
कैमरून ने अहमदाबाद शहर के मेघानीनगर क्षेत्र में हादसा स्थल पर पहुंचकर पिछले साल 12 जून को एआई-171 विमान हादसे में जान गंवाने वाले 260 लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की।
लंदन जा रही इस उड़ान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 260 लोगों की मौत हो गई थी। इन लोगों में 241 यात्री एवं चालक दल के सदस्य तथा जमीन पर मौजूद 19 लोग शामिल थे। विमान में सवार केवल एक यात्री जीवित बचा था।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस हादसे में मारे गए लोगों में शामिल थे।
विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे से उड़ान भरने के 32 सेकंड बाद बी. जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास परिसर से टकरा गया था।
भाषा सिम्मी मनीषा
मनीषा