‘Mann Ki Baat’ 138th Episode: आज ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड, एशियन गेम्स को लेकर PM मोदी कर सकते हैं बात

Ads

'Mann Ki Baat' 138th Episode: आज 'मन की बात' का 138वां एपिसोड, एशियन गेम्स को लेकर PM मोदी कर सकते हैं बात

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 06:48 AM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 06:49 AM IST

Mann Ki Baat 133rd Episode Live/ image source: ANI

HIGHLIGHTS
  • ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड
  • PM मोदी आज देशवासियों से करेंगे मन की बात
  • सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम का प्रसारण

नई दिल्ली: ‘Mann Ki Baat’ 138th Episode पीएम मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस कार्यक्रम का 138वां एपिसोड होगा।

एशियन गेम्स को लेकर कर सकते हैं बात

‘Mann Ki Baat’ 138th Episode ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी जेन-जी को लेकर बात कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से सरकार युवाओं और उनके मुद्दों पर फोकस कर रही है। इसके अलावा पीएम एशियन गेम्स में भारत के प्रदर्शन के बारे में भी बात कर सकते हैं।

पिछला एपिसोड में नशा मुक्ति जागरूकता से जुड़ा कंटेंट बनाने को कहा

आपको बता दें कि मन की बात’ का 137वां एपिसोड में पीएम मोदी ने युवाओं से नशा मुक्त भारत अभियान को प्रमोट करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्ति जागरूकता से जुड़ा कंटेंट बनाने को कहा। पीएम ने कहा कि इस बार 8 करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की गईं और ‘सूर्यपथ तिरंगा’ के जरिए फिजी से लेकर दुनिया भर में तिरंगा शान से फहराया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-

‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड कब प्रसारित होगा?

यह कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी और अन्य प्रसारण माध्यमों पर प्रसारित होगा।

‘मन की बात’ कार्यक्रम क्या है?

‘मन की बात’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें वे विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय और प्रेरणादायक विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं।

इस बार किन विषयों पर चर्चा हो सकती है?

युवाओं, जेन-जी, कौशल विकास, रोजगार और एशियन गेम्स में भारत के प्रदर्शन जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।