तेजस्वी पर RJD को दिया अल्टिमेटम खत्म, महागठबंधन टूटने के कयास तेज 

तेजस्वी पर RJD को दिया अल्टिमेटम खत्म, महागठबंधन टूटने के कयास तेज 

तेजस्वी पर RJD को दिया अल्टिमेटम खत्म, महागठबंधन टूटने के कयास तेज 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: July 16, 2017 8:36 am IST

 

बिहार में आरजेडी और जेडीयू के बीच गठबंधन की दरार लगातार बढ़ती दिख रही है और राजनीतिक गलियारों में गठबंधन के टूटने के भी कयास जोरों पर हैं. शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को एक मंच पर साथ आना था, लेकिन महागठबंधन में पड़ी इस गाठ के बीच तेजस्वी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. यहां पहले तेजस्वी के नेमप्लेट पर पर्दा चढ़ाकर रखा गया था, लेकिन बाद में वह नेमप्लेट ही हटा दिया गया।

जेडीयू ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अपनी सहयोगी आरजेडी को तेजस्वी पर फैसला लेने के लिए 4 दिन का अल्टिमेटम दिया था, जिसका आखिरी दिन शनिवार को था. हालांकि जेडीयू के इस अल्टीमेटम पर आरजेडी की तरफ से कोई गंभीरता नहीं दिखी. वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने भी यह साफ कर दिया कि डिप्टी सीएम पोस्ट से उनके बेटे तेजस्वी के इस्तीफे सवाल नहीं उठता है।


लेखक के बारे में