BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Jaipur Crime News: चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, तांत्रिक के कहने पर दिया वारदात को अंजाम

Jaipur Crime News: खैरथल जिले के सराय कलां गांव में पांच साल के बच्चे की हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Balodabazar Crime News Image Credit: IBC24 File

Balodabazar Crime News Image Credit: IBC24 File

karan nepali
Published: 23 Jul 2025 | 9:16 amModified: 23 Jul 2025 | 9:19 am
HIGHLIGHTS
  1. चाचा ने की अपने पांच साल के भतीजे की हत्या।
  2. आरोपी ने तांत्रिक के कहने पर दिया वारदात को अंजाम।
  3. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जयपुर: Jaipur Crime News: राजस्थान पुलिस ने खैरथल जिले के सराय कलां गांव में पांच साल के बच्चे की हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्चे का चाचा है और पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर बच्चे की बलि देने के लिए उसकी हत्या की।

मुंडावर के थाना प्रभारी महावीर सिंह ने कहा, 'आरोपी ने अपनी अलग रह रही पत्नी को मायके से वापस लाने के लिए एक तांत्रिक की सलाह पर बच्चे की बलि देने की बात कबूल की है।' पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे लोकेश की तीन दिन पहले उसके चाचा मनोज ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। बाद में शव को खाली पड़े एक घर में घास के ढेर में छिपा दिया गया था। पुलिस ने सोमवार को मनोज को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Sex Racket Busted In Indore: किराए के घर में चल रहा था देह व्यापार का गोरख धंधा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सभी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले 

इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

Jaipur Crime News: थाना प्रभारी ने बताया कि मनोज की पत्नी किसी विवाद के चलते उसे छोड़कर चली गई थी और वापस लौटने से इनकार कर रही थी। हताश होकर, मनोज ने मदद के लिए स्थानीय तांत्रिक सुनील कुमार से संपर्क किया। तांत्रिक ने इसके लिए एक कथित अनुष्ठान के तहत एक बच्चे का खून और कलेजा (दिल) के साथ 12,000 रुपए मांगे। मनोज ने अपने ही भतीजे लोकेश को निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें: PM Modi UK-Maldives Tour: आज से 4 दिवसीय विदेश यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, किंग चार्ल्स तृतीय से करेंगे मुलाकात 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Jaipur Crime News: पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर आरोपी मनोज अपने भतीजे लोकेश को टॉफी दिलाने के बहाने एक खंडहर में ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शुरुआत में, मनोज ने घटनास्थल पर रहकर और चिंतित होने का नाटक करके पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने संदेह होने और मामले की विस्तृत जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और तांत्रिक की संलिप्तता का खुलासा किया। तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Uncle killed his nephew, committed the crime on the advice of a Tantrik

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm