जम्मू कश्मीर में पुलिसकर्मी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने की गोलीबारी

जम्मू कश्मीर में पुलिसकर्मी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने की गोलीबारी

जम्मू कश्मीर में पुलिसकर्मी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने की गोलीबारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: January 28, 2022 7:00 pm IST

श्रीनगर, 28 जनवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिसकर्मी की हत्या करने की कोशिश की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बंदूकधारियों ने बटमालू इलाके में एसडी कॉलोनी में कांस्टेबल मुनीर मेराज के आवास के पास उन पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि हमले में वह बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में