केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ब्रिक्‍स देशों के साथ खेल के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

Ads

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ब्रिक्‍स देशों के साथ खेल के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - November 25, 2020 / 12:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

नयी दिल्ली, 25 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ब्रिक्‍स देशों के साथ भौतिक संस्कृति (फिजिकल कल्‍चर) तथा खेलों के संबंध में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘ब्रिक्‍स के सदस्‍य इन पांच देशों के साथ खेल के क्षेत्र में सहयोग से खेल विज्ञान, खेल संबंधी चिकित्‍सा, कोचिंग तकनीकों आदि के क्षेत्र में जानकारी और अनुभव का विकास होगा। इससे न सिर्फ अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं में हमारे खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होगा, बल्कि इन देशों के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंध भी मजबूत होंगे।’’

बयान में कहा गया कि इन देशों के साथ खेलों के मामले में सहयोग का लाभ सभी खिलाड़ियों को समान रूप से मिलेगा और इसमें जाति, नस्‍ल, क्षेत्र, धर्म और लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र पवनेश

पवनेश