Delhi Earthquake Today | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: Delhi Earthquake Today देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रविवार को भूकंप का झटका आया है। (Delhi Tremors Today) जिससे लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
Earthquake in Delhi NCR नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रविवार 2 अगस्त 2026 को सुबह 4:14:01 बजे (IST) दिल्ली के उत्तरी जिले में रिक्टर स्केल पर 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 28.721° उत्तरी अक्षांश और 76.957° पूर्वी देशांतर पर स्थित था तथा इसकी गहराई 8 किलोमीटर मापी गई। कम गहराई होने की वजह से हल्के झटके आसपास के इलाकों में महसूस हो सकते हैं, हालांकि 2.9 तीव्रता का भूकंप सामान्यतः हल्की श्रेणी का माना जाता है।
बताया जा रहा है कि जिस समय दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उस समय लोग अपने घरों में सो रहे थे और जैसे ही इस झटके का महसूस हुआ लोगों की नींद खुली और सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। कुछ को इसका बिल्कुल भी पता नहीं चला। भूंकप की तीव्रता कम होने की वजह से किसी को इसका आभाष नहीं हुआ।
हालांकि राहत की बात ये है कि राजधानी में आए भूकंप से किसी प्रकार की नुकसान नहीं हुई है। भूकंप पृथ्वी की सतह से लेकर 700 किलोमीटर नीचे तक कहीं भी आ सकते हैं। यूएसजीएस के आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप की 0-700 किलोमीटर की गहराई को तीन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है. इसमें उथला (Shallow), मीडियम (Medium) और गहरा (Deep) शामिल है।