Bhopal Delhi Mumbai New Flights: अब दिल्ली-मुंबई जाना हुआ आसान, राजधानी से शुरू हुई 3 नई फ्लाइट्स....जानिए पूरा शेड्यूल /image: AI Generated
भोपाल। Bhopal Delhi Mumbai New Flights: एमपी के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने राजधानी भोपाल से दिल्ली और मुंबई के लिए तीन नई उड़ानें 1 अगस्त 2026 से शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही अब भोपाल से मुंबई के लिए भी रोजाना एक नई फ्लाइट भी शुरू की गई है। नई उड़ानों के शुरू होने से दोनों रूट पर कुल 373 नई सीटें बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने बाद भोपाल-मुंबई हवाई सेवा फिर से शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
दिल्ली रूट पर दोपहर और शाम की अतिरिक्त फ्लाइट से यात्रियों को राहत मिली है, नई फ्लाइट मुंबई रूट पर दोपहर 1:40 बजे भोपाल (Bhopal Delhi Mumbai New Flights) से उड़ान भरेगी नई उड़ानों से राजधानी की एयर कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। पहले दिन नई उड़ानों में यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला।
दिल्ली प्रस्थान सुबह 10.40 बजे, भोपाल आगमन दोपहर 12.05 बजे, भोपाल से प्रस्थान दोपहर 12.45 बजे, दिल्ली आगमन दोपर 02.15 बजे।
दिल्ली प्रस्थान दोपहर 03.05 बजे, भोपाल आगमन शाम 04.30 बजे, भोपाल से प्रस्थान शाम 05.10 बजे, दिल्ली आगमन शाम 06.40 बजे।
एक अगस्त से प्रभावी, मुंबई प्रस्थान सुबह 11.20 बजे, भोपाल आगमन दोपहर 01.00 बजे, भोपाल से प्रस्थान दोपहर 01.40 बजे, मुंबई आगमन दोपहर 03.25 बजे।
ये भी पढ़ें