प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत बंगाल के किसानों को पैसा नहीं दे रही केंद्र सरकार: बनर्जी

प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत बंगाल के किसानों को पैसा नहीं दे रही केंद्र सरकार: बनर्जी

प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत बंगाल के किसानों को पैसा नहीं दे रही केंद्र सरकार: बनर्जी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: February 9, 2021 9:11 am IST

कल्ना (प बंगाल), नौ फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों की सत्यापित सूची केंद्र को भेजने के बावजूद भाजपा नीत सरकार ने राज्य में किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत पैसा नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे दावे कर रही है कि पश्चिम बंगाल सरकार किसानों को पैसे नहीं दे रही है।

बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार प्रत्येक किसान को पांच हजार रुपये दे रही है और उसने मुफ्त फसल बीमे की भी व्यवस्था की है।

Read More: छत्तीसगढ़: रत्न की तस्करी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2600 नग बहुमूल्य रत्न बरामद, कीमत करोड़ों में

मुख्यमंत्री ने सोमवार को विधानसभा में कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा सत्यापन के लिए भेजे गए छह लाख आवेदनों में से राज्य सरकार ने ढाई लाख किसानों के नाम की सूची भेजी थी।

तृणमूल अध्यक्ष ने पूर्व वर्धमान जिले के कलना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के बाहर आंदोलनरत किसानों को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा पर हिंदुत्व के बारे में झूठ फैलाने करने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी धर्म के आधार पर विभाजन नहीं करती।

Read More News: पति का अवैध संबंध बताकर महिलाओं को गुमराह करती भूत-बाधा भगाने वाली, ठिकाने पर पहुंची पुलिस की टीम तो करने

उन्होंने कहा, “भाजपा ने देश को एक शवदागृह में बदल दिया है लेकिन हम वैसा ही बंगाल में नहीं होने देंगे।”

बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में तृणमूल लगातार तीसरी बार जीत हासिल करेगी।

कुछ दिन पहले ही नौकरी से इस्तीफा देने वाले आईपीएस अधिकारी हुमायूँ कबीर, रैली में बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए।

Read More News: दिल्ली तक पहुंची अजय चंद्राकर की फटकार की गूंज, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को भेजी गई 


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.