केंद्र सरकार किसानों की मांगों को गंभीरता से ले- कंडेला

केंद्र सरकार किसानों की मांगों को गंभीरता से ले- कंडेला

केंद्र सरकार किसानों की मांगों को गंभीरता से ले- कंडेला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: March 26, 2021 12:49 pm IST

जींद, हरियाणा।  26 मार्च (भाषा) सर्वजातीय खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि अगर आंदोलन इसी तरह चलता रहा तो जनक्रांति हो सकती है।

पढ़ें- मतदान अपडेट: बंगाल में 3 बजे तक 55.27%, असम में 47.10% वोटिंग

कंडेला ने कहा कि आज पूरे देश के किसानों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है, आए दिन किसान हालातों से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन सरकार को किसानों की मजबूरी दिखाई ही नहीं दे रही है।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ की जेलों में कैदियों से मुलाकात पर अन…

उन्होंने कहा कि आज देश का किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर है और पिछले चार महीने से ज्यादा समय से लाखों किसान शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। कंडेला ने कहा कि अब किसान पीछे नहीं हटेंगे।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ की जेलों में कैदियों से मुलाकात पर अनिश्च…

उन्होंने दावा किया कि संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर बुलाया गया ‘भारत बंद’ पूर्णत: कामयाब रहा है। कंडेला ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं के साथ बैठक करे, न्यूनतम समर्थन मूल्य की गांरटी के लिए कानून बनाए और तीनों नए कृषि कानूनों को वापस ले।

 


लेखक के बारे में