केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना को लेकर बुलाई बैठक, डॉक्टरों से इन मुद्दों पर होगी चर्चा

हालात को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज आपात बैठक बुलाई है! Corona ko Lekar kendriya mantri ne bulai apat baithak

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना को लेकर बुलाई बैठक, डॉक्टरों से इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Maharastra Corona Updae

Modified Date: December 26, 2022 / 10:33 am IST
Published Date: December 26, 2022 10:33 am IST

नई दिल्ली: Corona ko Lekar kendriya mantri ne bulai apat baithak देश-दुनिया में कोरोना का कहर एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। कोरोना ने इस नए वैरिएंट ने चीन में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। इसके अलावा अमेरिका में भी कोरोना के नए वैरिएंट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे लेकर चीन समेत अन्य देश भी अलर्ट हो गए हैं। कोरोना के इस नए वैरिएंट के कुछ मामले भारत में भी सामने आए हैं। जिससे लोगों के मन में डर बैठ गया है। हालात को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज आपात बैठक बुलाई है।

Read More: अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत, ड्राइवर सहित अन्य घायल

Corona ko Lekar kendriya mantri ne bulai apat baithak मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों पर बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। ये जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से दी गई है।

Read More: School Closed: 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

माना जा रहा है कि कोरोना का ये नया वैरिएंट अन्य की तुलना में ज्यादा खतरनाक है। भारत में भी कोरोना के मामले अब बढ़ते नजर आ रहे हैं। देश के सभी राज्यों में कोरोना को लेकर बैठकें की जा रही है, और सभी से अपील की जा रही है कि वो कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। एक बार फिर सभी को मास्क और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।

Read More: बर्फीले तूफान ने मचाया का कहर, 34 लोगों की गई जान, 8000 फ्लाइट कैंसिल…. 

भारत में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन में जारी कोरोना के कहर के बीच भारत में एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। दरअसल, देश के आठ जिलों में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ें हैं। इन 8 जिलों में कोरोना के मामले बढ़ने की रफ्तार पांच फीसदी से ज्यादा है। वहीं, भारत में तीन दर्जन जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना एक फीसदी से अधिक रफ्तार से बढ़ रही है। इस बीच राहत की बात ये है कि भारत में कोविड-19 की औसत राष्ट्रीय दर अभी 0.21 प्रतिशत के सामान्य स्तर पर है।

Read More: सुनामी ने मचाई तबाही…भारत सहित दुनिया के कई देशों में दो लाख से अधिक लोगों की मौत, जानिए आज के दिन की प्रमुख घटनाएं

इन जिलों में तेजी से बढ़ रहे मामले

वर्तमान में भारत में कोरोना की स्थिति चिंताजनक नहीं है। लेकिन बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। देश के 684 जिलों से मिले आंकड़ों के अनुसार, भारत में आठ जिलों में कोरोना वायरस संबंधी संक्रमण दर पांच फीसदी से अधिक है। इन 8 जिलों में सबसे अधिक अरुणाचल प्रदेश का लोहित (5.88), मेघालय का री भोई (9.09), राजस्थान का करौली (5.71) और गंगानगर (5.66), तमिलनाडु का डिंडिगुल (9.80) तथा उत्तराखंड का नैनीताल (5.66) शामिल हैं। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में संक्रमण दर 14.29 फीसदी और उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 11.11 फीसदी दर्ज की गई।

 

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"