केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया

Ads

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया

  •  
  • Publish Date - June 19, 2021 / 09:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मशहूर धावक मिल्खा सिंह के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया और कहा कि देश उन्हें भारतीय खेलों के चमकदार सितारे के रूप में याद रखेगा।

कोरोना वायरस संक्रमण से एक महीने तक जूझने के बाद मिल्खा सिंह का शुक्रवार को चंडीगढ़ के अस्पताल में निधन हो गया। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘भारत ‘उड़न सिख’ महान धावक श्री मिल्खा सिंह जी के निधन से दुखी है। वह विश्व एथलेटिक्स के क्षेत्र में अमिट निशानी छोड़ गए हैं। राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’’

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

शीर्ष 5 समाचार