भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: December 4, 2021 12:24 am IST

जयपुर, तीन दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई की कार्यसमिति की बैठक चार और पांच दिसंबर को जयपुर के जेईसीसी सभागार में आयोजित होगीl

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जयपुर आगमन से पार्टी को नई ताकत और ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी की आगामी कार्ययोजना, चुनावी योजना व पार्टी को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

चार दिसंबर को दोपहर दो बजे प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ होगा, इसके बाद विभिन्न सत्र आयोजित होंगेl पांच दिसंबर को प्रदेश कार्यसमिति बैठक के समापन सत्र को शाह संबोधित करेंगे, इसके बाद वह जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगेl

भाषा कुंज शोभना

शोभना


लेखक के बारे में