केंद्रीय मंत्री नकवी ने महागठबंधन को बताया मिलावट का गठबंधन, कहा- पीआर सर्कस मतलब प्रियंका-राहुल सर्कस
केंद्रीय मंत्री नकवी ने महागठबंधन को बताया मिलावट का गठबंधन, कहा- पीआर सर्कस मतलब प्रियंका-राहुल सर्कस
ग्वालियर। बीजेपी के लोकसभा सीट का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष के महागठबंधन को मिलावट का गठबंधन बताया है। उन्होंने कहा कि पीआर सर्कस यानि कि प्रियंका ओर राहुल सर्कस, जिसमें अब वाड्रा भी शामिल हो गए हैं।
लोकसभा सीट का बूथ स्तरीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नकवी के अलावा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, नरेन्द्र सिंह तोमर और बीजेपी संगठन मंत्री सुहास भगत ओर प्रभात झा भी मौजूद रहे। इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए गए कि केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोग तक कैसे पहुंचाएं।
यह भी पढ़ें : रॉबर्ट वाड्रा के राजनीति में आने के संकेत के बाद इस लोकसभा क्षेत्र में लगने लगे स्वागत के पोस्टर
वहीं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि माधवराव सिंधिया जब सांसद थे, तब भी ग्वालियर उपेक्षित रहा। सिंधिया के कार्यकाल में 2 इंस्टीट्यूट ओर 2 ओवरब्रिज यहां आए। इसके अलावा आजतक कुछ नही मिला। जबकि हमारी सरकार ने कई काम ग्वालियर मे किए हैं।

Facebook


