Watch Video: ट्विटर पर मचा बवाल जब केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राहुल गांधी से पूछे ये 7 सवाल

Ads

Watch Video: ट्विटर पर मचा बवाल जब केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राहुल गांधी से पूछे ये 7 सवाल

• Publish Date - March 26, 2019 / 05:56 PM IST,
Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। राजनीतिक दलों के नेता लगातार देश के अलग—अलग राज्यों का लगातार दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चुनावी दौरे में राजस्थान पहुंचे। लेकिन इससे पहले बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है और इसके जरिए राहुल गांधी से 7 सवालों के जवाब मांगे हैं।

I believe Mr. @RahulGandhi is visiting Rajasthan today.

People of Rajasthan want answers from him on why his ‘hate for PM Modi’ is turning into Congress’s hatred for the country.

Here are the questions.@BJP4India @BJP4Rajasthan @INCIndia pic.twitter.com/3R7wAgNUN2
— Chowkidar Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) March 26, 2019

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन ने ट्वीट में लिखा है कि मुझे विश्वास है कि राहुल गांधी से जनता ये जानना चाहती है कि वे पीएम नरेंद्र मोदी से इतनी नफरत क्यों करते हैं। उनकी ये नीति अब पूरे देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि कुछ सवाल हैं जिनके जवान राहुल गांधी को देने चाहिए।

राज्यवर्धन सिंह ने पूछे ये 7 सवाल

1. सवाल- राहुल गांधी जी राजस्थान में आपका स्वागत है। राजस्थान की जनता आपसे जवाब मांग रही है। मैं आपसे सवाल पूछता हूं। विधानसभा चुनाव के बाद आप यहां आए, कर्ज माफी को लेकर ऐलान किया। लेकिन अब तक किसानों का ऋण माफ नहीं हुआ।
2. सवाल- पीएम नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की घोषणा की। राजस्थान के 65 लाख किसानों में से 30 लाख आवेदन आए लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार को किसानों की सूची उपलब्ध नहीं कराई। 30 लाख किसानों का अपमान भी हो रहा है और नुकसान भी। वे आपसे जवाब मांग रहे हैं।
3. सवाल- नरेंद्र मोदी ने 50 करोड़ लोगों के इलाज के लिए 5 लाख रुपए प्रति वर्ष का ऐलान किया, लेकिन आपने इस योजना को भी यहां पर बंद कर दिया और आयुष्मान भारत योजना को भी स्वीकार नहीं किया।
4. सवाल- यहां आपके दौरे को लेकर आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस लगी है, लेकिन हम आपको अवगत करा दें कि दो दिनों में यहां 10 रेप हुए है। हर महिला अपनी सुरक्षा को लेकर आपसे जवाब मांग रही है।
5. सवाल- विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी खत्म करने का आपने ऐलान किया था। नौजवानों को 3500 रुपए प्रति माह भत्ता देने की घोषणा की। आचार संहिता लग चुका है नौजवान आपसे जवाब मांग रहे हैं।
6. सवाल- पीएम मोदी ने देश में 10फीसदी आरक्षण आर्थिक आधार पर देने की घोषणा की। राजस्थान में इसे लागू नहीं किया गया। राज्य के नौजवान आपसे जवाब मांग रहे हैं।
7. सवाल- राजस्थान वीरों की धरती है। देश की रक्षा के लिए सर्जिकल स्ट्राइक हुई, एयर स्ट्राइक हुई। पाकिस्तान जो भाषा बोल रहा है आपके नेता भी वही भाषा बोल रहे हैं। राजस्थान के वीरांगनाएं और वीर आपसे जवाब मांग रहे हैं।