बदायूं (उप्र), 23 जनवरी (भाषा) बदायूं जिले के एक गांव में कचरे के ढेर को साफ करने को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसियों ने कथित तौर पीट-पीटकर 60 वर्षीय एक व्यक्ति को मार डाला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आलोक प्रियदर्शी ने बताया, ‘‘कचरे के ढेर को साफ करने को लेकर हुई बहस में पड़ोसियों ने मंगलवार शाम रामानंद (60) और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।’’
उन्होंने बताया हमले में घायल रामानंद को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।’’
भाषा सं जफर खारी
खारी