Samsung Galaxy F70 Pro Launch Date: नया महीना, नया Samsung फोन! लॉन्च से पहले सामने आई कीमत, फीचर्स जानकर खुद को रोक नहीं पाएंगे

Ads

Samsung Galaxy F70 Pro Launch Date: Samsung Galaxy F70 Pro 5G भारत में 3 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स, कैमरा, बैटरी और संभावित कीमत की जानकारी सामने आ गई है। नया स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय ग्राहकों के लिए बाजार में उपलब्ध होगा।

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 04:13 PM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 04:16 PM IST

(Samsung Galaxy F70 Pro Launch Date/ Image Credit: Samsung)

HIGHLIGHTS
  • Samsung Galaxy F70 Pro 5G भारत में 3 अगस्त को लॉन्च होने की तैयारी में है।
  • फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलने की जानकारी सामने आई है।
  • इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।

नई दिल्ली: Samsung Galaxy F70 Pro Launch Date: Samsung Galaxy F70 Pro 5G को भारत में लॉन्च (Samsung Galaxy F70 Pro Launch Date) करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल पोर्टल पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए एक डेडिकेटेड पेज भी लाइव कर दिया है। इसमें फोन के डिजाइन, कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स से जुड़ी कई जानकारी शेयर की गई है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के कई स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। जिससे ग्राहकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

Snapdragon प्रोसेसर और दमदार डिस्प्ले मिलेगा

Samsung Galaxy F70 Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन को अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसमें अधिकतम 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। स्मार्टफोन में FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन मिलने की जानकारी सामने आई है।

6000mAh बैटरी और कैमरा फीचर्स होंगे खास

Galaxy F70 Pro 5G में लंबी बैटरी लाइफ के लिए 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी इस फोन को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च (Samsung Galaxy F70 Pro Launch Date) कर सकती है जिसमें Aura Green और Alpha Black शामिल हैं। कैमरा फीचर्स को लेकर भी कंपनी ने जानकारी साझा की है। हालांकि कैमरा सेंसर और अन्य डिटेल्स की पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।

कीमत और वेरिएंट की जानकारी आई सामने

Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बनाई गई माइक्रोसाइट के अनुसार, फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 25,999 रुपये हो सकती है। वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपये बताई जा रही है। बैंक ऑफर्स और लॉन्च ऑफर्स की जानकारी कंपनी आधिकारिक लॉन्च (Samsung Galaxy F70 Pro Launch Date) के दौरान जारी कर सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Samsung Galaxy F70 Pro 5G कब लॉन्च होगा?

Samsung Galaxy F70 Pro 5G भारत में 3 अगस्त को लॉन्च होने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा?

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।

Galaxy F70 Pro 5G की बैटरी कितनी है?

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G की शुरुआती कीमत कितनी हो सकती है?

लीक जानकारी के अनुसार, इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999 हो सकती है।