उप्र: खुर्जा में बुजुर्ग की मस्जिद में गोलियां मारकर हत्या

उप्र: खुर्जा में बुजुर्ग की मस्जिद में गोलियां मारकर हत्या

उप्र: खुर्जा में बुजुर्ग की मस्जिद में गोलियां मारकर हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: July 15, 2022 11:46 am IST

बुलंदशहर (उप्र) 15 जुलाई (भाषा) बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में आपसी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग व्यक्ति की शुक्रवार सुबह मस्जिद के अंदर कथित रूप से गोलियां मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि खुर्जा नगर इलाके में शेखपेन मोहल्ले के रहने वाले इदरीस (65) की शुक्रवार सुबह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।

इदरीस के बेटे आस मोहम्मद ने बताया कि उसके पिता अपने परिवार के दो अन्य सदस्यों से साथ कहीं जा रहे थे और वह भी उनके पीछे चल रहा था, लेकिन रास्ते में वहां पहले से मौजूद हमलावरों ने उसके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी और तमंचे निकालकर गोलियां चलाईं। उसने बताया कि इदरीस घबराकर मस्जिद के अंदर घुस गए, जहां हमलावरों ने गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद मेरठ रेंज के महानिरीक्षण प्रवीण कुमार, जिला मजिस्ट्रेट चन्द्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया।

प्रवीण कुमार ने बताया कि अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

भाषा सं जफर मनीषा सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में