उप्र: एटा में आवारा पशु के हमले में किसान की मौत

उप्र: एटा में आवारा पशु के हमले में किसान की मौत

उप्र: एटा में आवारा पशु के हमले में किसान की मौत
Modified Date: August 11, 2026 / 03:09 pm IST
Published Date: August 11, 2026 3:09 pm IST

एटा, 11 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के एटा जिले के एक गांव में मंगलवार को खेत में दवा डालने जा रहे एक किसान की आवारा पशु के हमले में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सकीट थाना क्षेत्र के घुटलई गांव निवासी 40 वर्षीय कुलदीप अपने खेत की ओर जा रहा था कि तभी पीछे से आए एक आवारा गोवंशीय पशु ने उस उठाकर पटक दिया।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि परिजन कुलदीप को उपचार के लिए एटा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में