तमिलनाडु विधानसभा में एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित

तमिलनाडु विधानसभा में एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित

तमिलनाडु विधानसभा में एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित
Modified Date: August 11, 2026 / 03:14 pm IST
Published Date: August 11, 2026 3:14 pm IST

चेन्नई, 11 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को ‘विदेशी अंशदान (विनियमन) (एफसीआरए) संशोधन विधेयक, 2026’ के मौजूदा स्वरूप का विरोध करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया।

प्रस्ताव में केंद्र से इस विधेयक को वापस लेने का आग्रह करते हुए कहा गया है कि इस संशोधन से परमार्थ संगठनों की स्वायत्तता विशेष रूप से अल्पसंख्यकों द्वारा चलाए जा रहे शैक्षणिक और समाज कल्याण संस्थानों के कामकाज पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष जे.सी.डी. प्रभाकर ने घोषणा की कि स्कूल शिक्षा मंत्री ए. राजमोहन द्वारा पेश किया गया प्रस्ताव पारित हो गया है।

भाषा

सुरभि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में