इस बार ​बिना परीक्षा दिए ही पास हो जाएंगे कक्षा 1 से 8 तक के छात्र, कोरोना वायरस से बचाव के लिए बड़ा फैसला

इस बार ​बिना परीक्षा दिए ही पास हो जाएंगे कक्षा 1 से 8 तक के छात्र, कोरोना वायरस से बचाव के लिए बड़ा फैसला

इस बार ​बिना परीक्षा दिए ही पास हो जाएंगे कक्षा 1 से 8 तक के छात्र, कोरोना वायरस से बचाव के लिए बड़ा फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: March 18, 2020 4:04 pm IST

उत्तर प्रदेश: कोरोनावायरस को लेकर भारत सहित दुनिया के कई देशों में हड़कंप मच हुआ है। कोरोना वायरस से अब तक दुनिया में 8160 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 203,562 लोग अभी भी प्रभावित हैं। बात भारत की करें तो यहां अब तक कोरोना वायरस प्रभावित 152 लोग पाए गए हैं, जिनमें से 3 की मौत हो चुकी और 135 लोगों का उपचार अभी भी जारी है। हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकर ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को परीक्षा पास किया जाएगा। प्राथमिक स्कूलों में परीक्षाएं 23 से 28 मार्च के बीच आयोजित की जानी थीं। ज्ञात हो कि सरकार ने ऐसा फैसला कोरोनावायरस से बचाव को लेकर लिया गया है।

Read More: 11 साल की पीड़िता ने 27 हफ्ते का गर्भ गिराने मांगी अनुमति, असाधारण केस पर हाईकोर्ट ने दिया शासन को बड़ा आदेश

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा रेणुका कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्रों के हितों को ध्‍यान में रखते हुए कक्षा एक से आठ तक के छात्रों को अगली कक्षाओं में बिना परीक्षा दिए प्रोमोट किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। सभी स्कूलों को 02 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है।

Read More: कोरोनावायरस से बचाव के लिए EPFO ने शुरू की नई सुविधा, फोन या ईमेल पर मिलेगी सभी जानकारी, अपने परिवार और दोस्तों को शेयर जरूर करें

गौरतलब है कि इससे पहले योगी सरकार ने सभी शै​क्षणिक संस्थानों सिनेमाघरों, मॉलिटप्लेक्सों और पर्यटकों के स्थानों को 2 अप्रैल तक बंद करने की घोषणा की गई थी। वहीं, सरकार ने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम प्रोटोकॉल को लागू कर दिया है। प्रतियोगी और अन्य परीक्षाओं को भी 2 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Read More: कोरोना वायरस का असर, डोंगरगढ़ के बाद अब भोरमदेव मंदिर में आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"