उप्र: महिला को ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

उप्र: महिला को ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 14, 2022 / 03:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

नोएडा (उप्र),14जुलाई (भाषा) नोएडा थाना फेस-3 पुलिस ने एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि बीती रात एक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी बबलू को गिरफ्तार किया है। वह गाजियाबाद का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 में रहने वाली एक महिला की शिकायत के अनुसार व्यक्ति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था और ब्लैकमेल करके उससे दो लाख 20 हजार रुपए नगद ले लिए थे और 5,09,000 रुपए अपने खाते में स्थानांतरित करवा लिए थे।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी महिला से और धन मांग रहा था। उसे बीती रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं मनीषा शोभना

शोभना