बेंगलुरु, 21 जुलाई (भाषा) बेंगलुरु में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर कथित रूप से कई रेहड़ी-पटरी वालों ने हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों के अनुसार, ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (जीबीए) की टीम जब शिवाजी नगर पहुंची तो कुछ लोग कथित तौर पर हिंसक हो गए।
उन्होंने सहायक कार्यकारी अभियंता गौतम और कुछ अन्य अधिकारियों को सड़क पर खींच लिया और उनके साथ मारपीट की।
आरोप है कि हमलावरों ने एक अन्य अधिकारी रुचिता पर पेपर स्प्रे का भी इस्तेमाल किया।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।
भाषा
राखी रंजन
रंजन