नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वांगचुक को मंगलवार शाम सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की।’
दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर वांगचुक का हालचाल जाना। वांगचुक को शाम करीब साढ़े सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल लाया गया।
अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि वांगचुक को आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में आईसीयू-आठ में भर्ती किया गया है।
भाषा
राखी रंजन
रंजन