उप्र : एटा में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत

उप्र : एटा में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत

उप्र : एटा में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत
Modified Date: February 16, 2026 / 12:33 pm IST
Published Date: February 16, 2026 12:33 pm IST

एटा (उप्र), 16 फरवरी (भाषा) एटा जिले के निधौली कलां क्षेत्र में सोमवार को तेज गति से जा रहे एक ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के करारा गांव के निवासी सुरेशचंद्र (55) अपनी भतीजी की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए निधौली की ओर जा रहे थे। रास्ते में निधौली कलां थाना क्षेत्र में सेथरा गांव के पास एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में सुरेशचंद्र की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में