उप्रः एटा में नीलगाय से टकराई मोटरसाइकिल, एक व्यक्ति की मौत

उप्रः एटा में नीलगाय से टकराई मोटरसाइकिल, एक व्यक्ति की मौत

उप्रः एटा में नीलगाय से टकराई मोटरसाइकिल, एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: May 6, 2026 / 07:47 pm IST
Published Date: May 6, 2026 7:47 pm IST

एटा, छह मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बुधवार को तेज रफ्तार एक मोटरसाइकिल के नीलगाय से टकराने की दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा सकीट थाना क्षेत्र में नगला काजी के पास उस समय हुआ, जब फिरोजाबाद जिले के निवासी अजय कुमार (26) अपने साले पवन के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि रास्ते में अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर जानवर से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पवन गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि पवन को उपचार के लिए वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नीतेश गर्ग ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में