ओडिशा में अपर प्राइमरी शिक्षक के पास चार करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की संपत्ति का पता चला

ओडिशा में अपर प्राइमरी शिक्षक के पास चार करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की संपत्ति का पता चला

ओडिशा में अपर प्राइमरी शिक्षक के पास चार करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की संपत्ति का पता चला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: December 16, 2020 7:29 am IST

बरहमपुर (ओडिशा), 16 दिसंबर (भाषा) सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने गजपति जिले में एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक सहायक शिक्षक के पास से 4.03 करोड़ रुपये मूल्य से ज्यादा की संपत्ति का पता लगाया है।

उन्होंने बताया कि यह संपत्ति आरोपी शिक्षक, उनकी पत्नी और बेटे के नाम पर होने का पता चला है।

छापेमारी के दौरान विभाग के अधिकारियों को परलाखेमुंडी में विभिन्न स्थानों पर आठ बहुमंजिला इमारतों और आठ स्थानों पर जमीनों के हिस्से का पता चला जो कि शिक्षक की अचल संपत्ति है।

बरहमपुर के सतर्कता पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार पात्रा ने बताया कि शिक्षक की आय की गणना करके इस असंगत संपत्ति का पता लगाया जाएगा स्नेहा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में