अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने से क्षुब्ध होकर युवती ने ख़ुदकुशी की
अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने से क्षुब्ध होकर युवती ने ख़ुदकुशी की
लखीमपुर खीरी (उप्र), 26 अगस्त (भाषा) लखीमपुर खीरी में 20 वर्षीय एक युवती ने एक पड़ोसी युवक द्वारा सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील तस्वीरें पोस्ट किए जाने के एक हफ्ते बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी तब हुई, जब वे बृहस्पतिवार सुबह उसके कमरे में गए और उसे पंखे से लटका पाया।
पुलिस में दर्ज कराई गयी शिकायत के अनुसार, युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल होने के बाद वह अवसाद ग्रस्त हो गई थी, क्योंकि अगले कुछ महीनों में होने वाली उसकी शादी भी इस वजह से टूट गयी थी।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संदीप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर सूचना प्रौद्योगिकी कानून और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के प्रयास कर रही है।
भाषा सं आनन्द सिम्मी
सिम्मी

Facebook


