Pushkar Singh Dhami Yoga: योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा, योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी ने किया अभ्यास, प्रदेशवासियों से की खास अपील

Ads

Pushkar Singh Dhami Yoga: योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा, योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी ने किया अभ्यास, प्रदेशवासियों से की खास अपील

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 01:33 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 01:34 PM IST

Pushkar Singh Dhami Yoga | Photo Credit: @DIPR_UK

HIGHLIGHTS
  • स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार
  • सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • दिया बड़ा संदेश

देहरादून: Pushkar Singh Dhami Yoga 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सभी से इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Pushkar Singh Dhami Yoga मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान एवं सम्मान प्राप्त हुआ है। आज योग विश्वभर में स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं समग्र कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मानुशासन, सकारात्मक जीवनशैली तथा जीवन में संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। योग व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिकाधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान देने का आग्रह किया।

इन्हें भी पढ़ें:-

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?

हर साल 21 जून को।

योग से क्या लाभ होते हैं?

शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, आत्मानुशासन और तनावमुक्त जीवन।

मुख्यमंत्री ने योग पर क्या कहा?

योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।