Reported By: Arun Soni
,Balrampur News/Image: IBC24 File
Balrampur News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कथित गौ हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने जंगल में गौ हत्या कर उसका मांस खाया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और गौवंश के अवशेष भी बरामद किए थे। (Cow Slaughter Case)
मामले की जांच जारी
Balrampur News मिली जानकरी के अनुसार, ये पूरा मामला भीतर सवनी केवाड़ी पत्थर जंगल क्षेत्र का है, जहां ग्रामीणों की सूचना पर गणेश मोड़ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने घटनास्थल से गौवंश के अवशेष बरामद किए और मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। (Gau Hatya Case)