अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले कुछ महीने में भारत की यात्रा करेंगे: गोर
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले कुछ महीने में भारत की यात्रा करेंगे: गोर
नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले कुछ महीनों में भारत की यात्रा करेंगे।
राजदूत ने यह भी कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द हस्ताक्षर होने की संभावना है।
गोर ने चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद ‘क्वाड’ गठबंधन को सदस्य देशों के बीच सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण समूह बताया।
राजदूत ने नयी दिल्ली में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय संबंधों को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा

Facebook


