उप्र : गौतमबुद्ध नगर जिले में युवक ने परिजनों से नाराज होकर नहर में लगाई छलांग, मौत

Ads

उप्र : गौतमबुद्ध नगर जिले में युवक ने परिजनों से नाराज होकर नहर में लगाई छलांग, मौत

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 12:18 PM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 12:18 PM IST

नोएडा, 22 जून (भाषा) गौतम बुद्ध नगर जिले के दनकौर क्षेत्र में एक युवक ने नहर में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मंडी श्याम नगर में रहने वाले 20 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है।

दनकौर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को युवक का उसके परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकाला तथा नहर में छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि युवक की मां उसे रोकने के लिए उसके पीछे गई लेकिन तब तक उसने नहर में छलांग लगा दी थी।

सिंह ने बताया कि बेटे को नहर में कूदते देख मां ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया तथा पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और पुलिस की टीमों ने रातभर शव की तलाश में अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण बचाव एवं तलाश अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सिंह ने कहा कि आज सुबह युवक के शव को नहर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा सं मनीषा तान्या

मनीषा