प्रतापगढ़ (उप्र) 19 दिसंबर (भाषा) जिले के नगर कोतवाली थाने की पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित चार लोंगों के विरुद्ध शुक्रवार की रात देह व्यापार की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।
पढ़ें- नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जवानों ने बरामद किया 5 किलो का IED , मौके पर किया निष्क्रिय
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने एक युवती द्वारा ‘सेक्स रैकेट’ चलाने की शिकायत पर थाना नगर कोतवाली अंतर्गत शहर के सिविल लाइन स्थित एक मकान पर छापा मारकर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया।
पढ़ें- सुनील बनकर सईद ने हिंदू महिला से बढ़ाई नजदीकियां, य…
युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गिरफ्तार महिला उसे प्रतापगढ़ लेकर आयी और देह व्यापार की नियत से दूसरों से संबंध बनाने का दबाव डालती थी,इंकार करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
पढ़ें- घोटाले में नीरव मोदी को भी पीछे छोड़ा, बैंकों को 80…
उन्होंने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मकान मालिक गिरीश यादव व तीन महिलाओं सहित चारों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।