देवरिया में निजी विद्यालय के गार्ड का शव मिला

Ads

देवरिया में निजी विद्यालय के गार्ड का शव मिला

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 10:12 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 10:12 PM IST

देवरिया (उप्र), 27 जुलाई (भाषा) देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में नदावर गांव के समीप छोटी गंडक नदी के किनारे सोमवार सुबह एक निजी विद्यालय के गार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पंडित हरैया गांव के लल्लन तिवारी सलेमपुर उपनगर के सलाहाबाद वार्ड में एक निजी विद्यालय में पिछले छह माह से गार्ड की नौकरी कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक परिजनों के अनुसार वह रविवार दोपहर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

सोमवार सुबह नदावर घाट के पास छोटी गंडक नदी किनारे एक व्यक्ति ने शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त लल्लन तिवारी के रूप में कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

इस संबंध में सलेमपुर के थाना कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत होता है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार