उप्र: दुधवा बफर जोन में तेंदुए के शावक का शव मिला
उप्र: दुधवा बफर जोन में तेंदुए के शावक का शव मिला
लखीमपुर खीरी, 21 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले स्थित दुधवा बफर जोन के संपूर्णनगर रेंज में शनिवार सुबह तेंदुए के एक शावक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि एक अन्य तेंदुए ने शावक पर हमला किया होगा।
दुधवा बफर जोन की उपनिदेशक कीर्ति चौधरी ने सात माह के शावक का क्षत-विक्षत शव शनिवार को संपूर्णनगर वन क्षेत्र से बरामद होने की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि शावक के शरीर पर चोट के निशान थे।
अधिकारी ने बताया कि मौके से एक अन्य तेंदुआ के पदचिन्ह मिले हैं और परिस्थितियों से पता चलता है कि शावक की मौत हमले में हुई है।
उन्होंने बताया कि तय दिशानिर्देशों के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें हमले में मौत की पुष्टि हुई।
भाषा सं राजेंद्र जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


