उप्र : ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत

उप्र : ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत

उप्र : ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत
Modified Date: June 19, 2023 / 03:15 pm IST
Published Date: June 19, 2023 3:15 pm IST

नोएडा(उप्र), 19 जून (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा फेस- 3 थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नोएडा फेस-3 थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि राजीव जोशी (45) मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी परथला के पास एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया।

कुमार ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल जोशी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह सेक्टर 37 में रहते थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं

मनीषा धीरज

धीरज


लेखक के बारे में