उत्तर प्रदेश: नोएडा में पिता के डांटने से नाराज छात्रा ने जान दी

Ads

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पिता के डांटने से नाराज छात्रा ने जान दी

  •  
  • Publish Date - November 23, 2023 / 02:18 PM IST,
    Updated On - November 23, 2023 / 02:18 PM IST

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 23 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में पिता के डांटने से नाराज छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सूरजपुर इलाके की संतराम कॉलोनी की है।

सूरजपुर थाने के उप-निरीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि संतराम कॉलोनी में एक 16 वर्षीय छात्रा ने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी है।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि छात्रा अपने पिता द्वारा डांटने से नाराज थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं मनीषा खारी

खारी