उत्तर प्रदेश : अलग-अलग घटना में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश : अलग-अलग घटना में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश : अलग-अलग घटना में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: January 1, 2022 1:55 pm IST

नोएडा (उत्तर प्रदेश), एक जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि दनकौर रेलवे स्टेशन पर शनिवार तड़के 25 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि एक अलग घटना में दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से नेपाल सिंह की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में