उप्र: नोएडा में युवक ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की

उप्र: नोएडा में युवक ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की

उप्र: नोएडा में युवक ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की
Modified Date: July 20, 2023 / 02:14 pm IST
Published Date: July 20, 2023 2:14 pm IST

नोएडा (उप्र), 20 जुलाई (भाषा) गौतम बुद्ध नगर जिले के मामूरा गांव में रहने वाले 24 वर्षीय एक युवक ने बुधवार रात को पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

ऐसा बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव में था।

नोएडा के थाना फेस- तीन के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि उमेश कुमार नाम के युवक ने पंखे से फंसा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि उमेश मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला था और नोएडा में स्थित एक कंपनी में काम करता था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उमेश के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में