उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष भगत को मिली अस्पताल से छुट्टी

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष भगत को मिली अस्पताल से छुट्टी

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष भगत को मिली अस्पताल से छुट्टी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: September 8, 2020 11:17 am IST

देहरादून, आठ सितम्बर (भाषा) कोविड-19 से पीडित होने के कारण दून अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत को मंगलवार को छुटटी दे दी गयी लेकिन वह फिलहाल अपने घर में पृथकवास में रहेंगे ।

भगत को 30 अगस्त को दून चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था ।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने बताया कि 10 दिनों के पृथकवास के दौरान भगत देहरादून स्थित अपने निवास पर रहेंगे लेकिन डॉक्टरों की सलाह के अनुसार वह किसी से नहीं मिलेंगे।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भगत ने कहा कि सभी के आशीर्वाद से वह अस्पताल से सकुशल वापस आ गए हैं और जल्द ही वह सबके समक्ष हाजिर होंगे ।

उन्होंने दून अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों व अन्य कर्मियों के साथ ही अपने शुभचिंतकों का भी आभार प्रकट किया।

भाषा दीप्ति अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में