BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Uttarakhand Bus Accident: 200 फीट गहरी खाई में गिरी बारातियों से भरी बस, 30 लोगों की मौत की खबर, दुल्हन के घर से 2 किमी पहले हो गया बड़ा हादसा

200 फीट गहरी खाई में गिरी बारातियों से भरी बस, 30 लोगों की मौत की खबर,Uttarakhand Bus Accident: 30 people died after a bus fell into a ditch in Pauri …

Uttarakhand Bus Accident: 200 फीट गहरी खाई में गिरी बारातियों से भरी बस, 30 लोगों की मौत की खबर, दुल्हन के घर से 2 किमी पहले हो गया बड़ा हादसा
Deepak Sahu
Published: 05 Oct 2024 | 11:58 amModified: 05 Oct 2024 | 11:59 am

देहरादूनः Uttarakhand Bus Accident उत्तराखंड के पौड़ी जिले में शनिवार को बारातियों से भरी एक बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में लगभग 30 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं कई लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी तक तीन लोगों के शव बरामद कर लिया गया है। पूरा मामला पौड़ी जिले के सिमंडी गांव का है।

Read More : Bomb Threat to Indore Airport : 'अब न तुम भाग सकते... ना बच सकते', मध्यप्रदेश के इस एयरपोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Uttarakhand Bus Accident मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक विवाह समारोह के लिए शुक्रवार को बारातियों से भरी बस रवाना हुई थी। यह बस हरिद्वार के पास स्थित लाल ढांग इलाके से पौड़ी जिले के बिरोनखाल गांव जा रही थी। गंतव्य से बस सिर्फ़ दो किलोमीटर दूर थी कि यह दुर्घटना घट गई। घाट रोड पर चढ़ाई चढ़ते समय बस अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे के वक्त बस में कुल 40 से 50 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से 30 से ज़्यादा लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी बचे लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें से कई की हालत नाज़ुक बनी हुई है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हालांकि, अभी मरने वालों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Read More : Agarwal Sweets Viral Video: कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे यहां से मिठाई? वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन 

दुल्हन के घर से दो किमी की दूरी पर हादसा

बताया जा रहा है कि दुल्हन के घर से दो किमी की दूरी पर ही ये घटना हुई। जिसके बाद इलाके में कोहराम मच गया। बस में सवार लोग जान बचाने के लिए चीख-पुकार करने लगे। जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच गई, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके लिए आसपास के कई थानों की पुलिस को भी बुलाया गया है। रात के अंधेरे में ही टॉर्च और मोबाइल फोन की रोशनी में बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसके बाद एक-एक कर लोगों को बाहर निकाला गया।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Uttarakhand Bus Accident: 30 people died after a bus fell into a ditch in Pauri district

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm