उत्तराखंड : स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने अवैध धर्मांतरण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया

उत्तराखंड : स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने अवैध धर्मांतरण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया

उत्तराखंड : स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने अवैध धर्मांतरण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया
Modified Date: December 26, 2022 / 09:04 pm IST
Published Date: December 26, 2022 9:04 pm IST

उत्तरकाशी, 26 दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड के पुरोला में एक ईसाई मिशनरी द्वारा कथित रूप से अवैध धर्मांतरण कराए जाने के विरोध में स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को यहां सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) जितेंद्र कुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने कथित धर्मांतरण का विरोध करने वाले पांच ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की भी मांग की।

व्यापार मंडल के आह्वान पर दोपहर एक बजे तक दुकानें बंद रहीं। विरोध को देखते हुए कस्बे में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रही।

मोरी-पुरोला मार्ग पर चक्का जाम भी किया गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ।

पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह भंडारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और निर्दोष पाए जाने वालों पर से मुकदमा वापस लिया जाएगा।

गौरतलब है कि हिंदू संगठनों ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर आरोप लगाया था कि ईसाई मिशनरी नेपाल से उत्तरकाशी आने वाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रही हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल गुरमीत सिंह को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा था।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में