उत्तराखंड : सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड : सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, छह अप्रैल (भाषा) देहरादून के राजपुर क्षेत्र में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्या मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 30 मार्च को मसूरी रोड पर जोहड़ी गांव में हुई घटना के संबंध में सभी 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
जोहड़ी गांव निवासी जोशी (74) सोमवार सुबह सैर पर निकले थे, जहां फार्च्यूनर और स्कॉपियो कार में सवार दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई जिसकी चपेट में आने से पूर्व सैन्य अधिकारी की मौत हो गई थी।
एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी वैभव कुमार को रविवार को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वैभव हरियाणा के यमुनानगर का निवासी है।
डोबाल ने बताया कि घटना में शामिल सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और मामले में पुलिस की कार्रवाई सही दिशा में चल रही है।
भाषा दीप्ति धीरज
धीरज

Facebook


