उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के शुरुआती पांच हफ्तों में 90 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के शुरुआती पांच हफ्तों में 90 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत
देहरादून, 25 मई (भाषा) उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के शुरुआती पांच हफ्तों में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से 90 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है । अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
चारधाम यात्रा इस साल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के खुलने के साथ शुरू हुई थी। केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को और बदरीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को खोले गए थे।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, केदारनाथ में सबसे अधिक 44 मौतें दर्ज की गईं जबकि बदरीनाथ में 24 , मुनात्री और गंगोत्री में क्रमशः 13 और 10 मौतें हुईं ।
अधिकारियों ने बताया कि ये मौतें विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से हुईं, जिनमें ऊंचाई से संबंधित बीमारियां और हृदय गति रुकना शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति की मौत केदारनाथ में प्राकृतिक आपदा के कारण हुई जिससे इस साल चारधाम यात्रा में मौतों का आंकड़ा 92 पर पहुंच गया ।
इस बीच, सोमवार शाम सात बजे तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधामों के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं । केदारनाथ में सबसे अधिक 8.72 लाख श्रद्धालु आए, जबकि बदरीनाथ में 6.13 लाख तथा गंगोत्री और यमुनोत्री में क्रमश: 3.85 एवं 3.87 लाख श्रद्धालु आए।
भाषा दीप्ति शोभना
शोभना

Facebook


